टोक्यो/काराकस: दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंपों ने लोगों में दहशत फैला दी। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो भीषण भूकंपों ने भारी तबाही मचाई, जबकि जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 6.9 तीव्रता के भूकंप से व्यापक इलाकों में झटके महसूस किए गए। दोनों देशों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
![]()
वेनेजुएला में एक मिनट में दो बड़े भूकंप, आपातकाल घोषित
वेनेजुएला में बुधवार को स्थानीय समयानुसार लगभग एक मिनट के अंतराल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए। इन झटकों के बाद राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर है। कई भवनों में दरारें आने और कुछ संरचनाओं के ढहने की भी सूचना मिली है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। भूकंप के बाद देश के प्रमुख हवाई अड्डे को भी एहतियातन बंद कर दिया गया, जबकि राहत और बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई। इसका केंद्र कैरिबियाई तट पर स्थित मोरोन क्षेत्र से लगभग 28 किलोमीटर पश्चिम में था और इसकी गहराई 13 किलोमीटर थी। तेज झटकों के बाद काराकस में लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। हालांकि शुरुआती घंटों में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन व्यापक क्षति की आशंका जताई जा रही है।
जापान में भी जोरदार भूकंप, कई प्रांतों में महसूस हुए झटके
उधर जापान में गुरुवार सुबह 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बड़े क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण कुछ समय के लिए परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
Two earthquakes of magnitude 7.2 and 7.5 struck the same area of Venezuela on Wednesday, causing buildings to collapse, according to USGS and AFP journalists.
The quakes sowed panic in Caracas, driving people into the streets. Any fatalities are so far yet unknown… pic.twitter.com/jiVzGQABBN
— AFP News Agency (@AFP) June 25, 2026
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 7:30 बजे इवाते प्रांत के प्रशांत तट के निकट आया। इसकी गहराई लगभग 50 किलोमीटर दर्ज की गई।
जापान के सात-बिंदु वाले भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर आओमोरी प्रांत के हाशिकामी क्षेत्र में ‘अपर-6’ और हाचिनोहे में ‘लोअर-6’ तीव्रता दर्ज की गई। इसके अलावा सानोहे, मोरिओका और आसपास के कई इलाकों में ‘अपर-5’ स्तर के झटके महसूस हुए।
BREAKING Two earthquakes of magnitude 7.2 and 7.5 struck Venezuela on Wednesday evening, the United States Geological Survey reports.
The quakes caused buildings in Caracas to collapse and were felt in neighboring Colombia pic.twitter.com/60xOAAjmrT
— AFP News Agency (@AFP) June 25, 2026
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मियागी, होक्काइडो, अकिता, यामागाता और फुकुशिमा प्रांतों में भी तेज कंपन महसूस किया गया। राजधानी टोक्यो और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए।
An earthquake of magnitude 6.8 on the Richter scale occured in Venezuela: National Center for Seismology pic.twitter.com/ibzORELFPx
— ANI (@ANI) June 25, 2026
राहत और निगरानी जारी
दोनों देशों में आपदा प्रबंधन एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वेनेजुएला में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है, जबकि जापान में रेलवे और अन्य आवश्यक सेवाओं की सुरक्षा जांच की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
