राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रुककर ध्यान लगाया और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया।

कैंची धाम मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक जानकारियां दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्य मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।