राजधानी देहरादून के समर वैली स्कूल में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान स्कूल का गेट बंद होने के कारण कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर दूसरी ओर कूद गए। इस घटनाक्रम से स्कूल के बाहर माहौल गरमा गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्राओं से जुड़े मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
