भारत के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के एक मुस्लिम युवक ने ऐसा फैसला लिया है, जो समाज में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करता है।

इटारसी का 26 साल का आरिफ खान
नर्मदापुरम जिले के इटारसी के आरिफ खान चिश्ती (26) ने संत प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की है। उन्होंने जिला कलेक्टर सोनिया मीणा के माध्यम से संत को पत्र लिखा और कहा –
“आपका जीवन इस दुनिया के लिए बहुत अनमोल है। मैं स्वेच्छा से अपनी एक किडनी आपको देना चाहता हूं।”
“नफरत के दौर में प्रेम का संदेश”
आरिफ ने लिखा कि मौजूदा माहौल में प्रेमानंद महाराज जैसे संत समाज को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा –
“प्रेमानंद जी के शब्द नफरत के खिलाफ एंटीबायोटिक की तरह काम करते हैं। मैं उनके ऑनलाइन प्रवचनों से बहुत प्रभावित हूं।”
परिवार और पृष्ठभूमि
आरिफ ने हाल ही में शादी की है। उनके परिवार में तीन बड़े भाई और पिता शामिल हैं। पढ़ाई की बात करें तो वह 12वीं तक शिक्षित हैं।
प्रेमानंद महाराज की हालत
वृंदावन स्थित आश्रम में रहने वाले प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
