रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 21 के रम्पुरा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए “सलीम डिपो से अनिल कोली के घर तक” सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद गिरीश पाल, स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्र की मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम रुद्रपुर शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण जैसे कार्यों से क्षेत्रवासियों को जलभराव और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर ने नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में शुरू हुए विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर विकास शर्मा एवं नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।