भाजपा नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा मंगलवार को गंगापुर रोड स्थित श्री जी केशव कुंज गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए गौसेवा की। इस दौरान उन्होंने गौवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाया।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति द्वारा मीना शर्मा सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पीत वस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर आचार्य जी, महंत जी, के.के. शर्मा, अनिल शर्मा, राम प्रसाद, एडवोकेट जुगल किशोर गोस्वामी, अमित डाबड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

