किच्छा/उधम सिंह नगर: भारतीय जनता पार्टी के उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने किच्छा विधानसभा के नगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 100 पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गौरेया ने की। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर रणनीति तय की गई।
जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी जीत की असली नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा जताया। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समर्पण के साथ काम करने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संगठन की ताकत ही सबसे बड़ी पूंजी है और मजबूत बूथ ही जीत का आधार तय करता है।
