सऊदी अरब में हज का पवित्र सफर पूरा कर उत्तराखंड के हाजी स्वदेश लौट आए हैं। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर जोरदार इस्तकबाल किया गया।

हाजियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में परिजन और शुभचिंतक एयरपोर्ट पहुंचे। फूल-मालाओं और गले मिलकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान भावुक और खुशी भरा माहौल देखने को मिला।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष Khatib Ahmad ने हाजियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि हज एक रूहानी और अहम इबादत है, जो इंसान को सब्र, त्याग और भाईचारे का पैगाम देती है। उन्होंने बताया कि हाजियों ने हज के दौरान मुल्क और प्रदेश की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआएं की हैं।

Khatib Ahmad ने कहा कि हाजियों की सकुशल वापसी पूरे प्रदेश के लिए राहत और खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हज से लौटे लोगों के अनुभव समाज में सकारात्मक संदेश देंगे।
हर साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग हज यात्रा पर गए थे और सुरक्षित लौटने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
