हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार रात होटल में विवाद तब भड़का जब थार में सवार कुछ युवकों ने कमरा मांगा। संदिग्ध व्यवहार देखते हुए मैनेजर रमेश जोशी ने इनकार किया, तो आरोपियों ने लोहे के कड़े और बेल्ट से उन पर हमला कर दिया।

होटल के सीसीटीवी में मारपीट का पूरा वीडियो कैद हो गया। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। गंभीर रूप से घायल मैनेजर को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
काठगोदाम थाना पुलिस ने आरोपियों गौरव रावत, करण नौला और दीपांशु मेहरा को हिरासत में लिया और मारपीट, धमकी व शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
