

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की, जबकि संचालन ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित सरकार ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तम आचार्य ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। कांग्रेस युवाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दे आज युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस युवाओं की आवाज उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनने तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उत्तम आचार्य ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और जनता के प्रति जवाबदेही पर निर्भर करती है। नए युवाओं के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को नई दिशा मिलेगी।
इन युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी
ब्लॉक युवा कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी में शिवा हालदार को महासचिव, देवरत मंडल और शुभम राय को उपाध्यक्ष, कार्तिक को सचिव तथा विष्णु राय को उपसचिव मनोनीत किया गया। वहीं, पंकज दास, आशीष मंडल, सूरज हीरा, तुषार सरकार, विवेक मंडल, वृजेन विश्वास और विष्णु तरफदार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों और पार्टी में शामिल हुए युवाओं का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा, करण जंग, हसनैन मलिक, दीपक विश्वास, भगवान पांडेय, शशिभूषण विश्वास, रंजीत, उत्तम हालदार, सुमिंदर यादव, श्रीकांत, अजय सिंह, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, शेरू, पांचू मंडल, निरंजन मंडल और लक्ष्मण मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
