

ननद की शादी के लिए मांगे एक लाख रुपये
महेश के अनुसार, 25 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर रचना मायके आई थी। ससुराल लौटने के बाद उसने फोन पर बताया कि पति संजय अपनी बहन पूजा की शादी के लिए एक लाख रुपये मांग रहा है। पिता ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इतनी रकम देने में असमर्थता जताई।
आरोप है कि इसके बाद पति संजय, सास नीतू देवी और ननद पूजा ने रचना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
24 अक्टूबर की रात मिली बेटी की मौत की सूचना
महेश ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पुलिस ने फोन कर उन्हें बेटी की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह देहरादून पहुंचे, लेकिन तब तक रचना का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था। पिता ने बेटी की मौत के लिए उसके ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि पुलिस ने एक नवंबर की रात पति संजय, सास नीतू देवी और ननद पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के साधन निवासी महेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रचना की शादी 22 अप्रैल 2024 को देहरादून निवासी संजय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर रचना को परेशान करने लगा था। महेश ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार प्रेस से रचना का हाथ तक जला दिया गया था।
ननद की शादी के लिए मांगे एक लाख रुपये
महेश के अनुसार, 25 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर रचना मायके आई थी। ससुराल लौटने के बाद उसने फोन पर बताया कि पति संजय अपनी बहन पूजा की शादी के लिए एक लाख रुपये मांग रहा है। पिता ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इतनी रकम देने में असमर्थता जताई।
आरोप है कि इसके बाद पति संजय, सास नीतू देवी और ननद पूजा ने रचना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
24 अक्टूबर की रात मिली बेटी की मौत की सूचना
महेश ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पुलिस ने फोन कर उन्हें बेटी की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह देहरादून पहुंचे, लेकिन तब तक रचना का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था। पिता ने बेटी की मौत के लिए उसके ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि पुलिस ने एक नवंबर की रात पति संजय, सास नीतू देवी और ननद पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
देहरादून में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास औ
