‘अरे भाई, कहना क्या चाहते हो!’ जैसे डायलॉग से पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार का 18 अगस्त 2025 को निधन हो गया। 91 वर्षीय पोतदार ने ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को किया जाएगा।
![]()
यादगार फिल्में और टीवी शोज
पोतदार ने अपने लंबे करियर में ‘3 इडियट्स’, ‘अर्ध सत्य’, ‘ये दिल्लगी’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। वहीं, ‘वागले की दुनिया’, ‘भारत की खोज’, ‘मिसेज तेंदुलकर’ और ‘माझा होशिल ना’ जैसे शोज में भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता।
View this post on Instagram
बहुमुखी जीवन
फिल्मों में आने से पहले वह रीवा में प्रोफेसर और फिर भारतीय सेना में कैप्टन रहे। 1967 में सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने 25 साल इंडियन ऑयल में काम किया। नौकरी के दौरान ही थिएटर से जुड़कर उन्होंने अभिनय की शुरुआत की और 1980 में फिल्म ‘आक्रोश’ से डेब्यू किया।
उनके निधन से इंडस्ट्री और दर्शकों को गहरा धक्का लगा है। फैंस और फिल्म जगत के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
