उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायतों और शहरी निकायों के लिए कुल 694.25 करोड़ रुपये और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 986 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी।

जिलों में आवासीय भवन, कार्यालय भवन, मीटिंग हॉल, पुल और मोटर मार्ग निर्माण सहित कई परियोजनाओं के लिए धनराशि मंजूर की गई। पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों को क्रमशः 83.25 करोड़, 78 करोड़ और 200 करोड़ रुपये, जबकि शहरी निकायों को 333 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
सिंचाई विभाग की 16 परियोजनाओं, मसूरी मोटर मार्ग और बागेश्वर-पैदल पुल के जीर्णोद्धार समेत अन्य विकास कार्यों के लिए भी करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
