उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद हैरिटेज एविएशन ने इस सेवा की तैयारी पूरी कर ली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवा के विस्तार का अनुरोध किया था। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि सीमावर्ती जिले में हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।
