रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। विकास शर्मा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की अपेक्षा जताई।