बाजपुर (उधम सिंह नगर)। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने उन्नति कुंज में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं। राजेश कुमार ने जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग तक न्याय और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे और किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।