उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 और सहायक विकास अधिकारी (ADO) सहकारिता पदों की लिखित परीक्षा 5 अक्टूबर को स्थगित कर दी है।
![]()
आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के निवेदन और फीडबैक के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा की नई तिथि बाद में सभी अभ्यर्थियों को सूचित की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, आयोग ने बोर्ड बैठक और मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की थी। हालांकि, आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने पहले कहा था कि सभी तैयारियां पूरी हैं। इसके बावजूद, बुधवार को अचानक परीक्षा स्थगित कर दी गई। अभ्यर्थियों को पहले ही निर्देश दिया गया था कि वे परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचें।

इस स्थगन के बाद 12 अक्टूबर को होने वाली अन्य परीक्षाओं की स्थिति पर भी अनिश्चितता बढ़ गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा करने की अपील की है।
