खटीमा के इस्लाम नगर स्थित जामिया सादिया लिलबनात द्वारा पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने बेटियों की दीन और दुनियावी तालीम की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसे एक सशक्त समाज की बुनियाद बताया।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही बच्चियों में आत्मविश्वास, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों की शिक्षा को गंभीरता से लें, ताकि वे आगे चलकर समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर आलिमा फाजिला शाहीना खातून, रुकैया खानम, खुशनुमा, फातिमा, कहकशा, अंजुम सहित कई शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।