किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब किसी भी तरह के भ्रम या बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की ठोस नीति के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। यह बातें उन्होंने सिसई में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

विधायक बेहड़ ने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पूरे 10 वर्षों तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, लेकिन मुस्लिम बहुल इलाकों को केवल वोट बैंक के रूप में देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान धरातल पर कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में न सड़कों का निर्माण हुआ, न नालियों का विकास हुआ और न ही बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर प्रयास किए गए। इसके विपरीत, उनके चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य आज जनता को साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।
तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अभी से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रिजवान निक्की, निवर्तमान सभासद लियाकत अंसारी, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, रामबाबू सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, मुर्तजा अंसारी, संतराम, जमालुद्दीन, महेन्द्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
