पूर्व सैनिक अब हरियाणा, दिल्ली, मणिपुर और पश्चिम बंगाल में उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) के माध्यम से नौकरी पा सकेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इन राज्यों के साथ अनुबंध होने से पूर्व सैनिकों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनकी आजीविका मजबूत होगी।

उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने बताया कि उपनल का अब तक 15 राज्यों के साथ अनुबंध हो चुका है, जिससे 18% जीएसटी की आय सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का दायरा और व्यापक होगा।
सैनिक कल्याण मंत्री ने यह भी बताया कि विदेशों में नौकरी के अवसर के लिए विदेश मंत्रालय से मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। इस योजना के तहत 50% अवसर पूर्व सैनिकों और 50% गैर-सैनिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को प्रदान किए जाएंगे।
