किच्छा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किच्छा के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने काशीपुर जिला प्रभारी श्री पुष्कर सिंह काला के साथ मिलकर पौधारोपण किया और क्षेत्रवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

संजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाले कल के नाम” का संदेश भी दिया गया, जिससे लोगों में भावनात्मक जुड़ाव के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
