रुद्रपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के रुद्रपुर दौरे के दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने उनका स्वागत किया और आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होकर जनहित से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया।

प्रेस वार्ता में तिलक राज बेहड़ ने तराई क्षेत्र के किसानों के अधिकारों, लगातार बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं के भविष्य पर मंडरा रहे संकट और आम जनता की बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखा। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह इन गंभीर मुद्दों के समाधान को लेकर न तो संवेदनशील है और न ही प्रभावी कदम उठा पा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान, युवा और श्रमिक वर्ग आज सबसे अधिक परेशान है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति उदासीन बनी हुई है।

तिलक राज बेहड़ ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज़ उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद अन्य नेताओं ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष तेज करने की बात कही।
