रुद्रपुर। वार्ड नंबर 12 के दूधियानगर क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क को अब नया जीवन मिल गया है। विधायक शिव अरोरा के अनुसार, करीब दो दशकों से खराब हालत में रही इस सड़क का पुनर्निर्माण कर इसे सीसी सड़क के रूप में विकसित किया गया है। पप्पू शर्मा के घर से लेकर डॉ. राणा जी के घर तक बनी इस सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण के दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से इस सड़क की समस्या झेल रहे स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान हो सके।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।