किच्छा। नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान को गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने वार्ड नंबर 13 आवास विकास से लेकर वार्ड नंबर 12 तक कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह तथा वार्ड सभासद प्रत्याशी गुलशन सिंधी के पक्ष में घर-घर जाकर समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान विधायक बेहड़ ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस की नीतियों और विकास के विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि किच्छा की जनता का प्यार, विश्वास और सहयोग कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। जनता का लगातार मिल रहा समर्थन यह दर्शाता है कि लोग विकास और जनहित की राजनीति के साथ खड़े हैं।
विधायक बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के सुख-दुख में सहभागी रही है और आगे भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव किच्छा के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है, जिसमें बेहतर सफाई व्यवस्था, मजबूत आधारभूत सुविधाएं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।
उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व और जनसहयोग से ही नगर का सर्वांगीण विकास संभव है।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, दर्शन कोहली, ओमप्रकाश दुआ, हरभजन सिंह, मेजर सिंह, गौरव चावला, मनोज गाबा, धर्मेंद्र सिंधी, राजू वासवानी, मुकेश त्रैलानी, अजय अरोड़ा, तारा सिंधी, डिंपल धन्जू, यमंक चिटकारा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
