रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने अपने निजी आवास पर जनसुनवाई आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मुद्दे उनके समक्ष रखे।

महापौर विकास शर्मा ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का जल्द निस्तारण संभव हो पाता है। नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी परेशानियों को समय पर दूर किया जा सके।
