Close-up of dead body feet at morgue or hospital with toe label or information ring and identification blank tag. Cadaver lying on steal table covered with sheet on autopsy table. Death concept.
देहरादून के डोईवाला और रानीपोखरी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 49 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सुनील के रूप में हुई है, जो देहरादून एयरपोर्ट पर गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 25 मई की रात करीब 10:30 बजे रानीपोखरी थाना क्षेत्र के नागाघेर स्थित उनके आवास से गोली चलने की सूचना मिली। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उन्हें हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
जांच के दौरान सामने आया है कि घटनास्थल पर 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से करीब तीन गोलियां मृतक को लगीं। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच टीम परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का जल्द खुलासा किया जा सके।