सामग्री पर जाएं
जून 15, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • Uttarakhand
  • शराब और सट्टा बेचने से किया इंकार तो युवक पर माफियाओं ने किया चाकू व रॉड से जानलेवा हमला, हल्द्वानी रेफर
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

शराब और सट्टा बेचने से किया इंकार तो युवक पर माफियाओं ने किया चाकू व रॉड से जानलेवा हमला, हल्द्वानी रेफर

Bharat News 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ

– घायल युवक की हालत गंभीर, पीड़िता की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर
– हमलावर अब भी फरार, पुलिस जुटी जांच में

रुद्रपुर (ट्रांजिट कैंप)। क्षेत्र में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब और सट्टा बेचने से इंकार करने पर माफियाओं ने एक युवक पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना बीती 28 मार्च की रात करीब दस बजे की है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर वार्ड-9 निवासी बबीता नामक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा अनुराग सागर रात को एक फोन कॉल आने के बाद कुछ समय में लौटने की बात कहकर घर से निकला था। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि अनुराग मोहल्ले के ही पास खून से लथपथ हालत में पड़ा है।

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो युवक बेसुध हालत में था। जैसे-तैसे उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। युवक की मां बबीता ने बताया कि घायल अनुराग ने बताया कि मोहल्ले के ही 5 से 6 युवक उसे शराब और सट्टे का अवैध कारोबार शुरू करने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया और साफ इंकार कर दिया तो उन युवकों ने उस पर चाकू और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घायल अनुराग का उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बबीता ने बताया कि उनका बेटा एक मेहनती और जिम्मेदार युवक है, जो किसी भी गलत काम में शामिल नहीं होता। आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ लोग युवाओं को नशे और सट्टे में धकेल रहे हैं, और जो इसका विरोध करता है उसे धमकियां दी जाती हैं या हमला कर दिया जाता है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बच सके।

लेखक के बारे में

Bharat News

Administrator

बेवसाइट देखना सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: फेमस जिम ट्रेनर का वीडियो वायरल, लड़की ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप
अगला: अल्मोड़ा: कांग्रेस की न्याय यात्रा के तहत पहुंचे हरीश रावत, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

संबंधित कहानियां

Uttarakhand-CM-Pushkar-Singh-Dhami
1 minute read
  • Uttarakhand

दफ्तरों का चक्कर काटने से मुक्ति- अब घर बैठे विडियो कॉनफेरेंस पर होगी रजिस्ट्री

News Desk 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

मेयर और पालिकाध्यक्षों के अधिकार छीनने वाला शासनादेश निरस्त\” सीएम के फ़ैसले का मेयर ने जताया आभार।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • Nainital
  • Uttarakhand

नैनीताल ज़ू ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए की कड़ी तैयारियाँ, पर्यटकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

Bharat News 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (553)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा ID कार्ड
  • Assam Plane Crash: सुहाग उजड़ा, घर का इकलौता चिराग बुझा… प्रशांत की शहादत से हर आंख नम
  • मुश्किलों में नंदा बनी परिवार की ढाल: पिता के हाथ डगमगाए तो बेटी नंदा यादव ने संभाला लोडर का स्टेयरिंग, ऐसे चला रही गृहस्थी
  • उत्तरकाशी की आंचल रावत ने बढ़ाया मान, भारतीय वायुसेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर
  • किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर में जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Recent Posts

  • उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा ID कार्ड
  • Assam Plane Crash: सुहाग उजड़ा, घर का इकलौता चिराग बुझा… प्रशांत की शहादत से हर आंख नम
  • मुश्किलों में नंदा बनी परिवार की ढाल: पिता के हाथ डगमगाए तो बेटी नंदा यादव ने संभाला लोडर का स्टेयरिंग, ऐसे चला रही गृहस्थी
  • उत्तरकाशी की आंचल रावत ने बढ़ाया मान, भारतीय वायुसेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर
  • किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर में जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

Screenshot_478
1 minute read
  • Uttarakhand News

उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा ID कार्ड

News Desk 22 घंटे ago 0
Screenshot_477
1 minute read
  • Uttarakhand News

Assam Plane Crash: सुहाग उजड़ा, घर का इकलौता चिराग बुझा… प्रशांत की शहादत से हर आंख नम

News Desk 23 घंटे ago 0
Screenshot_476
1 minute read
  • Uttarakhand News

मुश्किलों में नंदा बनी परिवार की ढाल: पिता के हाथ डगमगाए तो बेटी नंदा यादव ने संभाला लोडर का स्टेयरिंग, ऐसे चला रही गृहस्थी

News Desk 23 घंटे ago 0
Screenshot_475
1 minute read
  • Uttarakhand News

उत्तरकाशी की आंचल रावत ने बढ़ाया मान, भारतीय वायुसेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

News Desk 1 दिन ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.