देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची हैं, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

दौरे के पहले दिन कुमारी शैलजा ने जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठन की स्थिति और मजबूती को लेकर समीक्षा बैठक की। बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और सेल के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा
सूत्रों के अनुसार, कुमारी शैलजा अपने दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर रही हैं। संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रमों की समीक्षा के जरिए चुनावी मजबूती सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।
देहरादून पहुंचने पर माननीय प्रदेश प्रभारी @Kumari_Selja जी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी व माननीय नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी द्वारा
पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। pic.twitter.com/gNUfUnkv6A— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) June 17, 2026
संगठन सृजन अभियान की समीक्षा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर नई इकाइयों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक की प्रगति और हालिया कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में की जा रही है, ताकि संगठन को और प्रभावी बनाया जा सके।
देहरादून पहुंचने पर माननीय प्रभारी, संगठन सृजन अभियान श्री Challa Vamshi Chand Reddy जी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष @KaranMahara_INC जी एवं अन्य कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। pic.twitter.com/BPb1vRSYu4
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) June 17, 2026
एकजुटता और सक्रियता पर जोर
उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रही हैं, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। बुधवार को भी इसी क्रम में बैठकों का दौर जारी रहेगा।
कुमारी शैलजा का यह दौरा उत्तराखंड कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए पार्टी आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने और संगठन को मजबूत करने में जुटी है।
