सामग्री पर जाएं
जून 3, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • Uttarakhand
  • रुद्रपुर में जुए और IPL सट्टेबाजी ने उजाड़े उद्योगपति घराने, नेपाल के कसीनो बने बर्बादी का अड्डा
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand police

रुद्रपुर में जुए और IPL सट्टेबाजी ने उजाड़े उद्योगपति घराने, नेपाल के कसीनो बने बर्बादी का अड्डा

Bharat News 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ

राजीव चावला/ एडिटर।

ख़बर पड़ताल। रुद्रपुर समेत पूरे उधम सिंह नगर में जुए और आईपीएल सट्टेबाजी का जाल अब गरीब तबके तक सीमित नहीं रह गया है। हैरानी की बात यह है कि अब रुद्रपुर के नामचीन उद्योगपति घरानों के युवा भी इस दलदल में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि अब तक दर्जनों बड़े उद्योगपति परिवार अपने करोड़ों रुपये गंवा चुके हैं, और कई परिवारों की आर्थिक रीढ़ टूटने की कगार पर पहुंच गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये युवा पड़ोसी देश नेपाल में संचालित कसीनो में बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं। इन युवाओं को इस जुए के दलदल में धकेलने वाले कोई बाहरी लोग नहीं, बल्कि रुद्रपुर शहर के ही एजेंट हैं। ये एजेंट मोटे कमीशन के लालच में युवाओं को नेपाल के कसीनो तक पहुंचाते हैं और वहां उन्हें मुफ्त शराब, मुफ्त एंट्री और डांस पार्टी का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। इन कसीनो में रातोंरात अमीर बनने के सपने लेकर पहुंचे युवा कुछ ही दिनों में कंगाल हो जाते हैं।

कई घटनाओं में सामने आया है कि जब इन युवाओं के पास पैसे खत्म हो जाते हैं तो एजेन्ट खोरो के इशारों पर कसीनो प्रबंधन उन्हें उधार में भी रकम दे देता है ताकि उनकी लत बरकरार रहे। कर्ज में डूबते-डूबते कई युवा अवसाद में चले गए हैं और कुछ ने अपनी जान तक दे दी और कुछ ने पारिवारिक कारोबार तक दांव पर लगा दिए। कई उद्योगपति परिवारों में इस मुद्दे को लेकर तनाव और परिवार बिखराव की खबरें भी सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि चंपावत के निवर्तमान एसपी देवेंद्र पिंचा ने कुछ समय पहले भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बरतते हुए ₹25,000 से अधिक नकद राशि नेपाल ले जाने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके अलावा बनबसा बॉर्डर पर पुलिस ने कई बार ऐसे वाहनों को भी सीज़ किया जो रुद्रपुर और आसपास के इलाकों से युवाओं को लेकर नेपाल जा रहे थे। पुलिस ने इन पर जुर्माना भी लगाया और चेतावनी दी।

फिर भी एजेंटों के नेटवर्क इतने मजबूत हैं कि वे नए-नए रास्ते और तरकीबें निकालकर युवाओं को नेपाल के कसीनो तक पहुंचा ही देते हैं। रुद्रपुर और काशीपुर के कई बड़े उद्योगपति परिवार अभी दबी जुबान में इस समस्या पर बोलने लगे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस नेटवर्क को न तोड़ा गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

एक उद्योगपति पिता ने बताया,
\”मेरा बेटा पढ़ा-लिखा और समझदार था। हमें लगा था कि वह कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, लेकिन जुए और सट्टेबाजी ने सब कुछ तबाह कर दिया। हमने अपनी जिंदगी की पूरी जमा पूंजी उसके कर्ज उतारने में लगा दी। अब भी डर लगता है कि वह फिर से कहीं फंस न जाए।\”

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद यह पूरा गिरोह इतनी चालाकी से काम करता है कि पकड़ में नहीं आता। एजेंट अपने टारगेट युवाओं से पहले दोस्ती करते हैं, फिर धीरे-धीरे उन्हें जुए की तरफ धकेलते हैं।

समाजशास्त्रियों की चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि युवाओं में तेज़ी से बढ़ रही यह लत केवल आर्थिक बर्बादी नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल रही है। नशा, अपराध और आत्महत्या जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है।

मांग उठ रही है सख्त कार्रवाई की
रुद्रपुर के जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से अपील की है कि एजेंटों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए परामर्श केंद्र और जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

कुल मिलाकर, यह समस्या अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रही बल्कि सामाजिक और आर्थिक आपदा का रूप लेती जा रही है। जरूरत है कि प्रशासन, समाज और परिवार सभी मिलकर इसे जड़ से खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

लेखक के बारे में

Bharat News

Administrator

बेवसाइट देखना सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र का बड़ा फैसला: 7 मई को देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश
अगला: किच्छा के सिरौली क्षेत्र में स्टांप पर खरीदी गई भूमि पर निवास कर रहे लोगों का सर्वे और सत्यापन शुरू

संबंधित कहानियां

Uttarakhand-CM-Pushkar-Singh-Dhami
1 minute read
  • Uttarakhand

दफ्तरों का चक्कर काटने से मुक्ति- अब घर बैठे विडियो कॉनफेरेंस पर होगी रजिस्ट्री

News Desk 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

मेयर और पालिकाध्यक्षों के अधिकार छीनने वाला शासनादेश निरस्त\” सीएम के फ़ैसले का मेयर ने जताया आभार।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • Nainital
  • Uttarakhand

नैनीताल ज़ू ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए की कड़ी तैयारियाँ, पर्यटकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

Bharat News 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (539)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Posts

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

vbbcvb
1 minute read
  • Uttarakhand News

Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील

News Desk 34 मिनट ago 0
rfgfdgb
1 minute read
  • Uttarakhand News

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 2 घंटे ago 0
Screenshot_468
1 minute read
  • Uttarakhand News

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां

News Desk 5 घंटे ago 0
hat
1 minute read
  • Uttarakhand News

खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी

News Desk 6 घंटे ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.