देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री Farzana Begum ने देहरादून स्थित शासकीय कार्यालय में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

जनसुनवाई के दौरान फरजाना बेगम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में राज्य में विकास और सुशासन को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और जनहितकारी निर्णयों के कारण प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है।

