किसान के बेटे ने NEET में किया कमाल: पहले ही प्रयास में 614 अंक, अब AIIMS से डॉक्टर बनने का सपना
देहरादून: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला क्षेत्र के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रियांश सैनी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पहले ही प्रयास में NEET 2026 में 614 अंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। अब उनका लक्ष्य AIIMS में दाखिला लेकर न्यूरोलॉजिस्ट (Neurologist) बनना और समाज की सेवा करना है।

वर्तमान में प्रियांश देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (SBPS) के छात्र हैं। उनके पिता घनश्याम सैनी किसान हैं, जो खेती के माध्यम से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तीन भाई-बहनों में शामिल प्रियांश अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत को देते हैं।
स्कूल की पढ़ाई के साथ की NEET की तैयारी
प्रियांश ने बताया कि 11वीं कक्षा में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में प्रवेश लेने के बाद उन्होंने संस्थान के Integrated Education Program के तहत स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ NEET की तैयारी शुरू की। नियमित कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को साथ लेकर चलने से उन्हें बेहतर परिणाम मिला।
उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनका कहना है कि स्कूल का अनुशासित माहौल, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह रहे।
AIIMS से पढ़ाई कर बनना चाहते हैं न्यूरोलॉजिस्ट
प्रियांश का सपना AIIMS में मेडिकल की पढ़ाई कर न्यूरोलॉजिस्ट बनना है। उनका कहना है कि वह भविष्य में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। साथ ही अपने किसान पिता के वर्षों के संघर्ष और सपनों को पूरा करना उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बड़ी बहन संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और परिवार हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है।
स्कूल प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने प्रियांश को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का Integrated Education System विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ NEET, JEE और NDA जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देता है।
उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
