सामग्री पर जाएं
जून 3, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • Uttarakhand
  • धाकड़ धामी का अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सख्त फैसले जरूरी: मेयर
  • News
  • Politics
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand police

धाकड़ धामी का अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सख्त फैसले जरूरी: मेयर

News Desk 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ

रूद्रपुर। इंदिरा चौक पर अवैध मजार के खिलाफ की गयी सबसे बड़ी कार्रवाई पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह कदम व्यापक जनहित में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कुछ सख्त फैसले भी लेने जरूरी हैं, तभी रूद्रपुर शहर विकास का मॉडल बन पायेगा। उन्होंने कहा कि राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बनी मजार को प्रशासन ने कई बार हटाने के लिए सम्बधित लोगों को हिदायत दी थी, लेकिन आस्था की आड़ में प्रशासन को पूर्व में कार्रवाई नहीं करने दी गयी। अब धामी सरकार की सख्ती के बाद रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में यह बड़ी कार्रवाई हुयी है। आस्था की आड़ में किया गया यह अतिक्रमण प्रशासन ने ध्वस्त करके धामी सरकार के सख्त इरादों का उदाहरण पेश किया है। रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे सख्त कदम उठाये जायेंगे।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में लम्बे समय से आस्था की आड़ में लैंड जिहाद का खेल चल रहा था, प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेकर प्रदेश भर में 500 से अधिक मजारें हटाकर छह हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराने का सराहनीय काम किया है, यह पूरे देश के लिए नजीर है। जहां सरकारें वोट की खातिर ऐसे संवेदशील मामलों में कार्रवाई से हिचकती है वहीं दूसरी तरफ धामी सरकार ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को बड़ा सबक सिखाने का काम किया है। लैंड जिहादियों के खिलाफ पहाड़ों पर बड़े एक्शन लेने के बाद रूद्रपुर में आज बड़ी कार्रवाई की गयी है, इस कार्रवाई से लैड जिहादियों को बड़ा सबक मिलेगा।

 

महापौर ने कहा कि इंदिरा चौक पर स्थित अवैध मजार को वक्फ सम्पत्ति की आड़ में बचाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन धामी सरकार की सख्ती के आगे सारी कोशिशें नाकाम हो गयी। वास्तव में यह अवैध निर्माण लम्बे समय से रूद्रपुर शहर में हाईवे पर जाम का कारण बन रहा था। राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में जो भी अतिक्रमण बाधक बने हुए थे उन्हें पूर्व में हटाया जा चुका है। यहां तक की किच्छा रोड पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे प्राचीन दूधिया बाबा मंदिर के अवैध निर्माण को भी हटाया जा चुका था लेकिन इंदिरा चौक पर स्थित इस धार्मिक स्थल पर कार्रवाई नहीं हो पायी थी। जनहित में इसे हटाया जाना जरूरी था, शहर में बढ़ती आबादी और जाम की समस्या को देखते हुए सभी मुख्य चौराहों का चौड़ीकरण किया जाना है इसके लिए प्राधिकरण ने आठ करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत किया है। जिसके लिए इंदिरा चौक को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके 6 लाइन का बनाया जा रहा है। पूर्व में मजार को हटाने की तमाम कोशिशें की गयी थी लेकिन कोशिशें नाकाम रही। अब धामी सरकार में यह कार्रवाई व्यापक जनहित में की गयी है। इससे अतिक्रमणकारियों को तो सबक मिलेगा ही साथ ही हाईवे पर अकसर लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी।

 

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन आगे भी जारी रहेगा। रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि नगर निगम शीघ्र ही डिजिटल डाटा तैयार करने जा रहा है, नगर निगम की सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने के लिए विशेष रूप से प्रयास किये जायेंगे साथ ही नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले हर परिवार का डिजिटल डाटा भी नगर निगम प्रशसन तैयार कर रहा है, इससे नगर निगम में रहने वाले हर नागरिक की जानकारी एक क्लिक में मिल सकेगी। बाहर से यहां आकर अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों का पता लगाना भी आसान हो जायेगा।

लेखक के बारे में

News Desk

Administrator

सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: UPSC-CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, शक्ति दुबे किया टॉप
अगला: महादेव घाट के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी, 8 लोगों की मौत

संबंधित कहानियां

Uttarakhand-CM-Pushkar-Singh-Dhami
1 minute read
  • Uttarakhand

दफ्तरों का चक्कर काटने से मुक्ति- अब घर बैठे विडियो कॉनफेरेंस पर होगी रजिस्ट्री

News Desk 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

मेयर और पालिकाध्यक्षों के अधिकार छीनने वाला शासनादेश निरस्त\” सीएम के फ़ैसले का मेयर ने जताया आभार।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • Nainital
  • Uttarakhand

नैनीताल ज़ू ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए की कड़ी तैयारियाँ, पर्यटकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

Bharat News 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (538)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • UKSSSC सख्त: परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगरानी, हाई-रिस्क सेंटर्स पर पहले से नजर

Recent Posts

  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • UKSSSC सख्त: परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगरानी, हाई-रिस्क सेंटर्स पर पहले से नजर

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

rfgfdgb
1 minute read
  • Uttarakhand News

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 1 घंटा ago 0
Screenshot_468
1 minute read
  • Uttarakhand News

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां

News Desk 5 घंटे ago 0
hat
1 minute read
  • Uttarakhand News

खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी

News Desk 5 घंटे ago 0
gbnn bn
1 minute read
  • Uttarakhand News

विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 1 दिन ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.