नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली की राजनीति में हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय हमलावर को पकड़ लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

कैसे हुआ हमला?
जानकारी के मुताबिक आरोपी शिकायतकर्ता बनकर जनसुनवाई में पहुंचा। उसने पहले रेखा गुप्ता को एक कागज दिया और अचानक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उसने उनके बाल खींचने और अपशब्द कहने की भी कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही आरोपी को काबू में ले लिया।
VIDEO | Delhi Chief Minister Rekha Gupta was allegedly attacked at a ‘Jan Sunwai’ programme at her official residence in Civil Lines. Visuals from outside her residence.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/Fv2Dfb0Gxc
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
मौके पर अफरा-तफरी
हमले के बाद मुख्यमंत्री आवास पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों में डर और गुस्से का माहौल था। घटना की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया
-
बीजेपी: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह का हमला लोकतंत्र के खिलाफ है। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे “राजनीतिक साजिश” करार दिया।
-
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, “I strongly condemn the attack on the CM during Jan Sunvai. She worries for Delhi day and night. This is a conspiracy by rivals, they can’t tolerate that a CM remains amid the… pic.twitter.com/ZkFU8BYqz2
— ANI (@ANI) August 20, 2025
-
कांग्रेस: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह महिला सुरक्षा के हालात पर बड़ा सवाल है। “अगर मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी?”
चश्मदीदों की गवाही
उत्तम नगर से आए शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह शिकायत दर्ज कराने आए थे, तभी अचानक सीएम पर हमला हुआ और हंगामा मच गया। वहीं, अंजलि नामक महिला ने कहा कि आरोपी लगातार कुछ बड़बड़ा रहा था और अचानक थप्पड़ मार दिया।
#WATCH | Attack on Delhi CM Rekha Gupta during Jan Sunvai | Anjali, who was present at the spot, says, “This is wrong. Everyone has the right to Jan Sunvai. If an imposter can slap her, this is a big deal…I was there…The person was speaking and he suddenly slapped. Police… pic.twitter.com/fsQCY8Jl0P
— ANI (@ANI) August 20, 2025
