

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन से रिक्त हुई थी सीट
पाली-थौली क्षेत्र पंचायत सदस्य और भिकियासैंण के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। इसी के चलते यहां उपचुनाव कराया गया।
इस सीट के अंतर्गत नौघरियां, लछमोला, गंगोड़ा, मटेला, थौली, पाली और डुमडोली समेत कई ग्राम पंचायतें आती हैं। ऐसे में क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी इस सीट का परिणाम अहम माना जा रहा है।
पिछले चुनाव के मुकाबले घटा मतदान
वर्ष 2025 में हुए चुनाव के दौरान पाली-थौली सीट पर 850 से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया था। इसके मुकाबले इस बार केवल 551 मतदाता ही वोट डालने पहुंचे। मतदान प्रतिशत में आई इस गिरावट को लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
हालांकि, कम मतदान के पीछे क्या कारण रहे, इसे लेकर कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर भी रहेंगी निगाहें
पाली-थौली सीट के परिणाम के बाद भिकियासैंण में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। ऐसे में 14 अक्तूबर को घोषित होने वाला परिणाम केवल छह प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत ही तय नहीं करेगा, बल्कि क्षेत्र के आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
