शहर के कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित एक कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सर्विस सेंटर केस्पेयर पार्ट्स स्टोर और पब्लिक लाउंज वाले हिस्से में लगी। देखते ही देखते आग ने वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोफा और अन्य फर्नीचर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और उसे सर्विस सेंटर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे कालाढूंगी रोड स्थित ऊंचा पुल के पास कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। आग सेंटर के स्पेयर पार्ट्स स्टोर और पब्लिक लाउंज वाले हिस्से में भड़की। इस हिस्से में बिलिंग काउंटर भी बनाया गया था। आग की लपटें उठती देख सर्विस सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।
सर्विस सेंटर के संचालक विजय कुमार के मुताबिक, जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां स्पेयर पार्ट्स स्टोर के साथ ही पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर भी मौजूद था। आग की चपेट में आने से बिलिंग काउंटर पर रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा लाउंज में रखे सोफा और अन्य फर्नीचर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आग के कारण सर्विस सेंटर में काफी सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम दो वाटर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, मुखानी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। टीम की तत्परता के चलते आग को सर्विस सेंटर के अन्य हिस्सों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम दो वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची थी। कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
फिलहाल इस घटना में सर्विस सेंटर के स्पेयर पार्ट्स स्टोर और पब्लिक लाउंज वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और फर्नीचर जलकर नष्ट होने की जानकारी सामने आई है।
