पंतनगर/उधम सिंह नगर: किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर स्थित फूल बाग सेंटर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे विधायक के समक्ष रखे।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विधायक बेहड़ ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे लोगों की समस्याओं को समझकर उनका त्वरित समाधान संभव हो पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए वे निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
