रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी, ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष Kamal Kumar Jindal ने जिला कार्यालय में पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा Meena Sharma के पार्टी में शामिल होने के बाद उनके आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिंदल ने कहा कि मीना शर्मा के अनुभव और समर्पण से संगठन को निश्चित रूप से नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से भाजपा को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मीना शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।