नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष Khatib Ahmad ने 04 मई 2026 को Indira Gandhi International Airport से हज यात्रा पर रवाना हो रहे हाजियों को सऊदी अरब के लिए विदा किया। इस मौके पर उन्होंने हाजियों को मुबारकबाद देते हुए उनके सफर की कामयाबी और सलामती की दुआ की।

खतीब अहमद ने हाजियों से बातचीत करते हुए उनसे देश और प्रदेश में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और तरक्की के लिए खास दुआ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हज का मुकद्दस सफर इंसान को भाईचारे, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि हज पर जाने वाले सभी यात्री भारत की पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका अच्छा व्यवहार देश की सकारात्मक छवि को मजबूत करता है।

एयरपोर्ट पर इस दौरान हाजियों और उनके परिजनों में भावुक और उत्साहित माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए सफल हज यात्रा की कामना की।
