भारतीय जनता पार्टी के रुद्रपुर जिला कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में पार्टी की उल्लेखनीय जीत के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर कमल कुमार जिंदल ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत, समर्पण और संगठन की सशक्त एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका परिणाम विभिन्न राज्यों में मिल रही सफलताओं के रूप में सामने आ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारे लगाए और पार्टी की जीत की खुशी साझा की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
