विधायक Tilak Raj Behar ने रुद्रपुर स्थित Jaycees Public School में आयोजित ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025’ के सम्मान समारोह में भाग लेते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जिसके माध्यम से एक जागरूक समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी लगन, मेहनत और संकल्प ही देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेंगे।

उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा विधायक का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस पर तिलक राज बेहड़ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला स्नेह और सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
