पंतनगर। Sanjeev Kumar Singh ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Sanjeev Kumar Singh ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय देश के प्रमुख कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों में अपनी विशेष पहचान रखता है और उन्हें विश्वास है कि डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में संस्थान शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने विश्वविद्यालय के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह संस्थान देश की कृषि प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और आगे भी निभाता रहेगा।
