रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर में उत्तराखंड सरकार के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री Pradeep Batra के प्रथम दौरे पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेयर Vikas Sharma के नेतृत्व में पार्षदों, वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की समीक्षा करते हुए शहर के समग्र विकास को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मेयर Vikas Sharma ने वार्ड संख्या 32 में रेनबो स्कूल से आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल तक की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नाला निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इस परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रभारी मंत्री Pradeep Batra को सौंपते हुए शीघ्र स्वीकृति की मांग की।

मेयर ने कहा कि प्रस्ताव के स्वीकृत होने पर क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने भी इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
