किच्छा/रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के हर बूथ पर जीत दर्ज कराना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की मजबूत नींव हैं और उनके हर सुझाव व समस्या पर पार्टी गंभीरता से काम करेगी।

बुधवार को किच्छा की चीनी मिल परिसर में आयोजित भाजपा मंडल बूथ सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही संगठन को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर पर जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखें और पार्टी के जनाधार को और मजबूत करें।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया।
इस अवसर पर सुरेश पपनेजा, संजीव कुमार सिंह, गोल्डी गौराया, दिनेश भाटिया, बलविंदर सिंह कालरा, मुकेश कोली, दया डसीला, रेणुका चौधरी, राजेश तिवारी समेत कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
इधर, देर शाम महेंद्र भट्ट रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने संत कबीर मंडल द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में भाग लिया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की।
