लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपना स्टार्टअप AI Fiesta लॉन्च कर दिया है। रविवार को उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर इस नए प्लेटफॉर्म की जानकारी दी।

क्या है AI Fiesta?
AI Fiesta कोई चैटबॉट नहीं, बल्कि एक AI एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है। यहां एक ही जगह पर सभी बड़े AI टूल्स का प्रो वर्जन उपलब्ध होगा। यूजर चाहे तो एक सवाल लिखकर या बोलकर सभी चैटबॉट्स से एक साथ जवाब ले सकता है और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक को चुन सकता है।
फायदे
-
अलग-अलग AI पर अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं।
-
सभी प्रो वर्जन एक ही जगह।
-
समय और मेहनत दोनों की बचत।
कीमत
ध्रुव राठी के अनुसार, सभी पॉपुलर चैटबॉट्स का प्रो वर्जन अलग-अलग खरीदने पर हर महीने लगभग ₹10,000 खर्च होता है।
AI Fiesta पर वही सुविधा ₹999/माह या ₹9,999/सालाना में मिलेगी।
कौन-कौन से AI शामिल?
-
फ्री एक्सेस: ChatGPT 5, Gemini 2.5 Pro, Deepseek
-
सब्सक्रिप्शन पर: Perplexity Sonar Pro, Claude Sonnet 4, Grok 4
कहां उपलब्ध?
-
फिलहाल Android ऐप पर उपलब्ध है।
-
जल्द ही iOS वर्जन भी आएगा।
-
साथ ही आधिकारिक वेबसाइट से भी एक्सेस किया जा सकता है।
ध्रुव ने कहा है कि आने वाले समय में और भी चैटबॉट्स और उनके पेड वर्जन इसमें जोड़े जाएंगे।
