बाजपुर (उधम सिंह नगर)। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा बाजपुर के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल जैतपुर-कुंडेश्वरी आईआईएम मार्ग का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग अब बेहतर गुणवत्ता और सुव्यवस्थित ढांचे के साथ क्षेत्र के विकास की नई पहचान बन रहा है।

राजेश कुमार के अनुसार, जैतपुर चौराहा (शहीद अमित सिंह नेगी मार्ग) का सौंदर्यीकरण भी किया गया है, जो अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसके साथ ही जैतपुर ग्राम सभा में 700 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ तैयार किया गया है, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि कुंडेश्वरी ग्राम सभा के आबादी क्षेत्र में लगभग 1.50 किलोमीटर लंबाई में सड़क सौंदर्यीकरण और चौराहा निर्माण का कार्य तेजी से जारी है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
भाजपा नेता राजेश कुमार ने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हो रही हैं और जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
