देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को सचिवालय में संपन्न हुए। आम सभा की बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक/मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी पदों पर आम सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्वाचन में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष और दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया। वहीं राकेश रयाल और हेमा चंद को संयुक्त सचिव तथा मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन
नई कार्यकारिणी में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता बनाए रखने के साथ कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नई कार्यकारिणी ने संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कर्मचारियों के हित में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी लिया।
