बाजपुर। महिला समूह मधुबन स्वायत्त सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में समूह की महिलाओं की आजीविका बढ़ाने, गतिविधियों को सुदृढ़ करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

सभा का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुखमन कौर औलख और बीडीओ शेखर जोशी ने किया। ब्लॉक मिशन मैनेजर गगनदीप कौर, एरिया कोऑर्डिनेटर रिजवान अली, रीप परियोजना के प्रतिनिधि उमेश छिमवाल और सुनील कुमार ऊचाकोटी लेखराज ने विभागीय योजनाओं और समूह के कामकाज की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को बीमा सखी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने और आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
क्लस्टर अध्यक्ष उमा जोशी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाने की सलाह दी। बैठक में सचिव गीता देवी, जगतार सिंह बाजवा, नीमा बानी, ज्योति, अर्चना सरोज, उर्मिला कांडपाल, लता, रश्मि, शांति और बबीता कोरंगा सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
