सामग्री पर जाएं
जून 3, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • News
  • घिबली स्टाइल तस्वीरों का ट्रेंड: मजेदार या खतरे की घंटी?
  • India
  • News

घिबली स्टाइल तस्वीरों का ट्रेंड: मजेदार या खतरे की घंटी?

News Desk 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ

साक्षी सक्सेना/ संवाददाता/ ख़बर पड़ताल 

 

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड छाया हुआ है—घिबली स्टाइल में अपनी तस्वीरें बनाना। नेता हों या सेलिब्रिटी, हर कोई इन एआई-जनरेटेड तस्वीरों को इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर शेयर कर रहा है। आम लोग भी इस ट्रेंड को बड़े चाव से अपना रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन तस्वीरों के पीछे क्या खतरे छिपे हो सकते हैं? क्या आपकी तस्वीरें कहीं और इस्तेमाल की जा सकती हैं? आज हम आपको इस वायरल ट्रेंड का वह सच बताएंगे, जो शायद आप नहीं जानते,  सोशल मीडिया पर घिबली स्टाइल की एआई-जनरेटेड तस्वीरों की धूम मची हुई है। लोग अपनी और अपने बच्चों की तस्वीरें एआई टूल्स के जरिए बदलकर उन्हें और भी आकर्षक बना रहे हैं। लेकिन यह मजेदार दिखने वाला ट्रेंड आपके लिए खतरा भी बन सकता है।

आजकल कई एआई टूल्स बाजार में उपलब्ध हैं, जो तस्वीरों को एनिमेशन या कार्टून में बदल देते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब आप अपनी तस्वीरें अपलोड करते हैं, तो वह कहां स्टोर होती हैं? क्या ये सुरक्षित हैं? एआई टेक्नोलॉजी को हल्के में लेना आपकी सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है। आपको याद होगा, कुछ समय पहले Clearview AI नामक कंपनी पर यह आरोप लगे थे कि उसने सोशल मीडिया और न्यूज वेबसाइट्स से 3 अरब से अधिक तस्वीरें चुराई और उन्हें प्राइवेट कंपनियों व पुलिस को बेचा।

इसी तरह, मई 2024 में ऑस्ट्रेलिया की Outabox कंपनी का डेटा लीक हो गया था, जिसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों की फेशियल स्कैनिंग, ड्राइविंग लाइसेंस और पते चोरी हो गए थे। यह डेटा ऑनलाइन लीक होने के कारण हजारों लोग साइबर धोखाधड़ी और पहचान चोरी के शिकार हो गए।

अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ एक मनोरंजन का साधन है, तो आप गलत हैं। Statista की रिपोर्ट के अनुसार, फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का बाजार 2025 तक 5.73 बिलियन डॉलर और 2031 तक 14.55 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। कंपनियां भारी निवेश कर रही हैं, ताकि वे आपके चेहरे को पहचान सकें और उसका उपयोग कर सकें।

मेटा (फेसबुक) और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों पर भी आरोप लगते रहे हैं कि वे यूजर्स की तस्वीरों का उपयोग अपने एआई मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए करती हैं। PimEyes जैसी वेबसाइट्स किसी भी व्यक्ति की तस्वीर अपलोड कर उसकी पूरी डिजिटल उपस्थिति निकाल सकती हैं। इससे स्टॉकिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर क्राइम जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।

तो सवाल यह है कि हम इससे कैसे बच सकते हैं? क्या एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना पूरी तरह से असुरक्षित है? नहीं, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

अगर आप इस खतरे से बचना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

1. सोशल मीडिया पर हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें अपलोड करने से बचें।

2. फेस अनलॉक की जगह मजबूत पासवर्ड या पिन का इस्तेमाल करें।

3. किसी अनजान ऐप को कैमरा एक्सेस न दें।

4. एआई-जनरेटेड इमेज ऐप्स की प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे आपकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल न करें।

5. अपनी तस्वीरों पर वाटरमार्क लगाएं, ताकि उनका दुरुपयोग न हो सके।

एआई ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है, लेकिन यह हमें अनजाने में बड़ी मुश्किलों में भी डाल सकता है। इसलिए अगली बार जब आप किसी एआई ऐप पर अपनी तस्वीर अपलोड करें, तो एक बार जरूर सोचें कि कहीं यह आपका सबसे बड़ा खतरा तो नहीं बन जाएगा?

लेखक के बारे में

News Desk

Administrator

सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की सूची, देखें लिस्ट
अगला: फोन नहीं उठाया तो घर पर दोस्त को लेने पहुंचा युवक\” अगले दिन खेत में खून से लथपथ मिली लाश, दोस्ती के नाम पर खौफनाक साजिश।

संबंधित कहानियां

1 minute read
  • Nainital
  • News
  • Uttarakhand

आख़िर क्यो ? नैनीताल आने वाले पर्यटक करा रहे बुकिंग कैसिंल\” पढिये क्या है पूरा मामला।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • News
  • Uttarakhand

अल्मोड़ा में बकायेदारों पर प्रशासन की सख्ती, टॉप-10 की सूची सार्वजनिक एक लाख से अधिक बकाया वालों के नाम-पते चस्पा, राजस्व वसूली अभियान तेज

Bharat News 1 वर्ष ago 0
IMG-20241213-WA0002
1 minute read
  • News
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand police

मकान के पीछे गली में मिला पुलिस हेड कांस्टेबल अनिल रावत का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

News Desk 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (537)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • UKSSSC सख्त: परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगरानी, हाई-रिस्क सेंटर्स पर पहले से नजर
  • राज्य स्तरीय वोविनाम में शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित

Recent Posts

  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • UKSSSC सख्त: परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगरानी, हाई-रिस्क सेंटर्स पर पहले से नजर
  • राज्य स्तरीय वोविनाम में शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

Screenshot_468
1 minute read
  • Uttarakhand News

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां

News Desk 3 घंटे ago 0
hat
1 minute read
  • Uttarakhand News

खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी

News Desk 4 घंटे ago 0
gbnn bn
1 minute read
  • Uttarakhand News

विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 24 घंटे ago 0
Screenshot_466
1 minute read
  • Uttarakhand News

UKSSSC सख्त: परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगरानी, हाई-रिस्क सेंटर्स पर पहले से नजर

News Desk 1 दिन ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.