उधम सिंह नगर के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर पट्टी स्थित रेलवे कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने स्थानीय निवासियों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राजेश कुमार ने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह अपनापन उन्हें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की ऊर्जा देता है।