सामग्री पर जाएं
जून 3, 2026
  • About
  • About
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Home
  • Home
  • Podcast
  • Services
cropped-Untitled-1-12-12-2025-19-09-30.png

cropped-Screenshot_401.png
मुख्य मेनू
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
लाइट/डार्क बटन
Watch Video
  • घर
  • Uttarakhand
  • 24 मार्च को सीएम धामी रूद्रपुरवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात, तैयारियों का लिया जायजा।
  • News
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

24 मार्च को सीएम धामी रूद्रपुरवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात, तैयारियों का लिया जायजा।

News Desk 1 वर्ष ago 1 minute read 0 टिप्पणियाँ
IMG-20250321-WA0013

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24मार्च को रूद्रपुर में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही शहर में जोरदार रोड शो भी निकालेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला एवं नगर प्रशासन जोर शोर से तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोरा सहित पार्टी के कई नेताओं ने अधिकारियों के साथ सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम के रोड शो और सभा को लेकर जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी।

 

महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ गांधी पार्क मुख्य बाजार का निरीक्षण कर सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सीएम धामी का रूद्रपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सीएम धामी 24 मार्च को गांधी पार्क में सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, साथ ही करोड़ों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, और गांधी पार्क में लगाये गये विभागीय एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी 24 मार्च को नवनिर्मित वेंडिग जोन का फीता काटकर शुभारम्भ भी करेंगे। इसके अलावा हंस स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारम्भ भी करेंगे। साथ ही वेंडिंग जोन के दुकानदारों को चाबियां भी सौंपी जायेंगी।

 

गांधी पार्क पहुंचने से पहले सीएम धामी मुख्य बाजार में जोरदार रोड शो भी निकालेंगे। रोड शो गल्ला मण्डी स्थित श्री श्याम मंदिर से शुरू होगा। मुख्य बाजार की विभिन्न गलियों से रोड शो निकालते हुए सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचेंगे यहां विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे। रोड शो के दौरान सीएम धामी का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जायेगा। इसके साथ ही पंजाबी समाज, कुमांऊनी समाज, बंगाली समाज,देशी समाज, पूर्वांचल समाज, सिख समाज के साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा परंपरागत ढंग से स्वागत किया जायेगा। सीएम धामी के स्वागत के लिए बाजार में जगह जगह स्टाल लगाये जायेंगे। महापौर ने बताया कि सीएम के स्वागत और रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर शोर से तैयारियंा की जा रही है। सीएम धामी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी रूद्रपुर वासियों को कई सौगात देने जा रहे हैं।

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल,एसडीम मनीष बिष्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,सुशील गाबा, पारस चुघ,जगदीश टंडन, नरेंद्र अरोड़ा,विशाल खुराना, हरजीत राठी,गुरमीत सिंह, सुधीर अरोरा, समेत कई अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 मार्च को रूद्रपुर में करोड़ों की लागत की दर्जनभर से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि सीएम धामी 601.41 लाख की लागत से निर्मत वेंडिंग जोन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण के लिए 171.23 लाख लागत से बनाये गये फ्रैश वेंस्ट प्लांट, 4.88 लाख से निर्मित नगर निगम के चार जोनल कार्यालय, 34.15 लाख से ट्रांजिट क्ैम्प में स्थापित स्ट्रीट लाईट, 43.87 लाख से निर्मित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, एवं 171.23 लाख से निर्मित एफएसटीपी सेंटर का भाी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 494.89 लाख लागत से बन रही गौशाला, बिगवाड़ा में 60.11 लाख लागत से स्व. शहीद वीरेंद्र सिंह सामंती की स्मृति में बनाये जा रहे मुख्य द्वार, शमशान घाट की चाहरदिवारी, क्रियाघार जीर्णाेद्धार,टाईल्स फर्श , 49.72 लाख लागत से सब्जी मण्डी का जीर्णोद्धार कार्य, 854.30 लाख से रूद्रपुर नगर निगम कार्यालय, 39.89 लाख से चार शहर के चार पार्कों का सौंदर्यीकरण, 155.09 लाख लागत के 4 हाईटैक शौचालयों का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा सीएम धामी नगर निगम रूद्रपुर कार्यालय में कमाण्ड सेंटर एवं स्वच्छता ऐप का शुभारम्भ भी करेंगे। महापौर ने कहा कि इन विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के पश्चात रूद्रपुर में विकास की रफ्तार और तेज हो जायेगी।

 

सीएम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेवारियां

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रूद्रपुर आगमन की तैयारियों को लेकर महापौर विकास शर्मा ने अपने कार्यालय में भाजपा के तीनों मण्डल अध्यक्षों के साथ ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अलग अलग जिम्मवारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि सीएम का यह दौरा ऐतिहासिक होने जा रहा है। उन्होंने तीनों मण्डल अध्यक्षों और पार्टी के अन्य नेताओं से सीएम के स्वागत के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आहवान भी किया। बैठक में मुख्य बाजार पार्षद चिराग कालड़ा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, धीरेश गुप्ता, मुकेशपाल, हरजीत राठी, पारस चुघ, देव मेनन, गिरीश पाल, संदीप वाल्मीकि, दीपक पुंशी, संदीप आदि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में

News Desk

Administrator

सभी पोस्ट देखें

नेविगेशन पोस्ट करें

पिछला: कानपुर के जगईपुरवा आनंद नगर में धागा गोदाम में लगी भीषण आग
अगला: हरिद्वार: आश्रम के कमरे में हवन के दौरान लगी आग से झुलसने से सेवक घालय

संबंधित कहानियां

Uttarakhand-CM-Pushkar-Singh-Dhami
1 minute read
  • Uttarakhand

दफ्तरों का चक्कर काटने से मुक्ति- अब घर बैठे विडियो कॉनफेरेंस पर होगी रजिस्ट्री

News Desk 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • UdhamSinghNagar
  • Uttarakhand

मेयर और पालिकाध्यक्षों के अधिकार छीनने वाला शासनादेश निरस्त\” सीएम के फ़ैसले का मेयर ने जताया आभार।

Bharat News 1 वर्ष ago 0
1 minute read
  • Nainital
  • Uttarakhand

नैनीताल ज़ू ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए की कड़ी तैयारियाँ, पर्यटकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

Bharat News 1 वर्ष ago 0

Categories

  • Local (27)
  • National (103)
  • News (320)
  • Uttarakhand (17)
  • Uttarakhand News (539)
  • अंतरराष्ट्रीय (22)
  • उत्तर प्रदेश (244)
  • उत्तराखंड (368)
  • दिल्ली (73)
  • बरेली (74)
  • राष्ट्रीय (144)

Subscribe

Email
The form has been submitted successfully!
There has been some error while submitting the form. Please verify all form fields again.

Recent Post

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Posts

  • Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील
  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026
  • दिसम्बर 2025
  • नवम्बर 2025
  • अक्टूबर 2025
  • सितम्बर 2025
  • अगस्त 2025
  • मई 2025
  • अप्रैल 2025
  • मार्च 2025
  • फ़रवरी 2025

Categories

  • Local
  • National
  • News
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • बरेली
  • राष्ट्रीय

आप चूक गए होंगे

vbbcvb
1 minute read
  • Uttarakhand News

Rahul Gandhi के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस में जोश, विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं से की भारी संख्या में जुटने की अपील

News Desk 5 घंटे ago 0
rfgfdgb
1 minute read
  • Uttarakhand News

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचे सीएम धामी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

News Desk 7 घंटे ago 0
Screenshot_468
1 minute read
  • Uttarakhand News

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग का तांडव: 21 लोगों की मौत, कई घायल,मृतकों में अधिकांश विदेशी; राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां

News Desk 10 घंटे ago 0
hat
1 minute read
  • Uttarakhand News

खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंडराया खतरा, फायरिंग के बाद 2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी

News Desk 11 घंटे ago 0

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।

अभी पढ़ें
  • राष्ट्रीय
  • घर
  • उत्तराखंड
  • हमारे बारे में
  • उत्तर प्रदेश
  • सेवाएँ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्लॉग
  • संपर्क करें
  • Contact
कॉपीराइट &कॉपी; 2026 सर्वाधिकार सुरक्षित. | ReviewNews द्वारा AF themes.